{"_id":"6b0611ea1d37e547d901edb3","slug":"arjun-singh-controversial-statement-on-bangladesh-says-will-take-over-by-december-16-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे': हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री; बोले- अब हिसाब होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे': हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री; बोले- अब हिसाब होगा
Wed, 25 Nov 2026 04:08 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:08 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने और वहां हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की बात कही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश को लेकर अर्जुन सिंह ने किसे दी चेतावनी?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने की बात कहते हुए उन्होंने वहां हिंदुओं की हत्याओं का बदला लेने की भी बात कही।
विज्ञापन
हिंदुओं की हत्या को लेकर दी चेतावनी
अर्जुन सिंह ने कहा "16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका है, बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं है। जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला हम जरूर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।"
विज्ञापन
North 24 Parganas, West Bengal: Minister Arjun Singh says, "By December 16, we will take over Bangladesh—enough is enough, there is no excuse for Bangladesh anymore. The way Hindus have been killed in Bangladesh, we will definitely avenge that; there is no doubt about it..." (24/11)
विज्ञापन विज्ञापन— IANS (@ians_india) November 24, 2026
बांग्लादेश को लेकर बयान से बढ़ा विवाद
अर्जुन सिंह का यह बयान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सामने आया है। उनके बयान में 16 दिसंबर की समयसीमा का भी जिक्र किया गया है।
