फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Corona vaccination will be free at 300 centers in Bihar

बिहार में 300 केंद्रों पर 16 जनवरी से मुफ्त में होगा कोरोना वैक्सीनेशन

Mon, 11 Jan 2021 05:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 05:05 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination will be free at 300 centers in Bihar
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Twitter

बिहार में कोरोना वैक्सीन 300 सेंटर पर दिया जाएगा। 16 जनवरी से प्रत्येक सेंटर पर 100 100 लोगों को प्रतिदिन मुफ्त टीका लगेगा। रविवार तक बिहार में 4 लाख 62 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव के समय ही भाजपा ने एलान किया था कि बिहार में कोरोना वैक्सीन मुफ्त मिलेगा। फिर नीतीश कैबिनेट में सबसे पहले मंजूरी मिली।

विज्ञापन


अब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में उन्होंने सुझाव दिया है कि हेल्थ वर्कर के बाद दूसरे चरण में फ़्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाए।
विज्ञापन



पांडे ने कहा कि मुखिया से लेकर सांसद तक को वैक्सीन डोज मिले क्योंकि उन्होंने कोविड के दौरान जनसंपर्क में रहते हुए काम किया है। कोरोना वैक्सीन को लेकर देश के बाकी राज्यों की ही तरह बिहार में भी ड्राई रन की दो चरण की प्रक्त्रिस्या  पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गाइडलाइंस के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हेल्थवर्कर्स को पहले चरण में वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।उसके बाद फ़्रंटलाइन पर काम कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed