फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP State president attacked akhilesh yadav

‘चाचा’ को बचाने के लिए सीबीआई जांच नहीं करा रहे अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

Tue, 07 Jun 2016 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
BJP State president attacked akhilesh yadav
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य- फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव को बचाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा कांड की सीबीआई जांच नहीं करा रहे है। श्री मौर्य मंगलवार को कासगंज जाने के क्रम में कुछ घंटे अलीगढ़ में रुके थे। भाजपा नेता मानव महाजन के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा का जाना तय है। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। मथुरा कांड में सपा भी संलिप्त है। मुख्यमंत्री अपने चाचा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। सपा की सरकार भूमाफिया का संरक्षण बन चुकी है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सपा के गुंडों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। हमारी सरकार हर मामले की सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने बिसाहड़ा में ग्रामीणों की पंचायत एवं इकलाख के परिजनों पर मुकदमा करने से संबंधित निर्णय पर सीधे-सीधे कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वह सभी को न्याय दे। सपा की सरकार न्याय देने में भेदभाव कर रही है। जहां भी लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं, भाजपा उनके साथ है। सपा सरकार ने मथुरा में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों को मुआवजा देने में भी भेदभाव किया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बोर्ड तय करेगा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का चेहरा कौन होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा का चेहरा उसके कार्यकर्ता हैं। कमल का फूल हमारा निशान है। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महानगर प्रभारी भानू प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed