फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Amit Shah and Yogi Adityanath in Bihar Sitab Diara on Jai Prakash Narayan Birth Anniversary

Bihar: लोकनायक जेपी की जयंती पर बिहार में जुटेंगे भाजपाई दिग्गज, UP को भी बड़ा संदेश देंगे अमित शाह

Tue, 11 Oct 2022 02:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 02:14 PM IST
सार

गृहमंत्री शाह सिताब दायरा में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति का अनावरण करेंगे और इस प्रतिमा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ भी यहां होने वाली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन
BJP Amit Shah and Yogi Adityanath in Bihar Sitab Diara on Jai Prakash Narayan Birth Anniversary
जेपी की जयंती पर जुटेंगे कई भाजपाई दिग्गज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती को लेकर भाजपा उत्साहित है। इस माध्यम से खासतौर पर बिहार और यूपी की जनता को साधने की तैयारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जेपी की जन्मस्थली सिताब दियारा पहुंच रहे हैं, उनके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता, केंद्रीय मंत्री व सांसद भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। ऐसे में कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत गृहमंत्री शाह सिताब दायरा में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति का अनावरण करेंगे और इस प्रतिमा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ भी यहां होने वाली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यहां पर इतनी बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं का जमावड़ा बिहार और यूपी के सियासी समीकरणों को और मजबूत करने के लिए है।  
विज्ञापन


किसानों को कार्यक्रम में लाने की तैयारी
पूरे कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा में बड़ा उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां भी की गई हैं। इस दौरान बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। खास तौर पर किसानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की तैयारी है। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं की सौगात भी दी। लोकनायक जयप्रकाश स्मृति भवन पुस्तकालय, सिताब दियारा से मेन रोड तक नई सड़क का लोकार्पण करने के साथ ही उन्होंने यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed