फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accident: Roadways hit tempo in dense fog, three killed including father and son, three injured

हादसा : घने कोहरे में रोडवेज ने मारी टेंपो को टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, तीन घायल

Wed, 19 Jan 2022 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 19 Jan 2022 03:17 PM IST
सार

हादसे के बाद बाड़ी कस्बे से रोडवेज बस को पकड़ लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Accident: Roadways hit tempo in dense fog, three killed including father and son, three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास घने कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घने कोहरे से हुआ हादसा
सदर थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हुसैनपुर गांव का रहने वाला टेंपो ड्राइवर राजेंद्र पुत्र रतन सिंह (25) , अपने पिता रतन सिंह पुत्र दौजी राम (50) के साथ टेंपो को लेकर धौलपुर आ रहा था। रास्ते में उसने हुसैनपुर गांव के रहने वाले बनवारी पुत्र सुरेश (27)  और राजकुमार पुत्र छोटे (22) को सवारिया टैंपो में साथ बैठा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चांदपुर गांव के पास घने कोहरे में बाड़ी से धौलपुर की ओर आ रहे टेंपो को जयपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिस हादसे में टैंपो में सवार ड्राइवर राजेंद्र और उसके पिता रतन सिंह के साथ बालो पुत्र पीतम निवासी नयापुरा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के दोनों युवक बनवारी और राजकुमार के साथ बंटी पुत्र भभूति (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रोडवेज बस पकड़ा
बताया जा रहा है की हादसे के बाद बाड़ी कस्बे से रोडवेज बस को पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोहरे की वजह से हुए हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed