यमुना एक्सप्रेसवे पर दो दर्दनाक हादसे, 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दो दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। सुरीर थाना क्षेत्र में खराब खड़ी बॉल्वो बस में केंटर ने टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के मुताबिक बस खराब हो जाने की वजह से यात्री बस से उतर गए थे। इस हादसे में चार पुरुष,एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई और आठ लोग गभीर रूप से घायल है।
मृतको की अभी शिनाख्त नही हो सकी है।
स्विफ्ट कार ने मारी जबरदस्त टक्कर
वहीं दूसरा हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के ही इलाके के ही माइल स्टोन 89 के नजदीक हुआ। इस हादसे में अज्ञात वाहन में पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।
बुजुर्ग दंपति सत्यपाल (60) और लज्जावती (55) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा सत्येंद्र घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर के आस-पास थी।
कार दंपति का बेटा सत्येंद्र चला रहा था। नींद में झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में जा घुसी। दंपति के बेेटे और कार चालक सत्येंद्र घायल है।