फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Aam aadmi party alleged North delhi Municipal Corporation for not issued tender to distribute dry ration to Nigam schools

आप का आरोप, छात्रों को सूखा राशन बांटने के लिए उत्तरी नगर निगम ने अब तक जारी नहीं किया टेंडर

Wed, 31 Mar 2021 06:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 31 Mar 2021 06:21 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व चेयरमैन संदीप कपूर ने कहा, निगम के बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध कराने की एक प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत जुलाई से अक्तूबर महीने का चार महीने का सूखा राशन बच्चों को बांटा जा चुका है...

विज्ञापन
Aam aadmi party alleged North delhi Municipal Corporation for not issued tender to distribute dry ration to Nigam schools
आप विधायक सौरभ भारद्वाज - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के छात्रों को सूखा राशन बांटने के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू न करने पर भाजपा की आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि यह एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी का एक और झूठ करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि निगम स्कूलों में नियमों के अनुसार बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का आरोप

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 700 स्कूलों में चार लाख के लगभग बच्चे पढ़ते हैं। सरकार के द्वारा इन्हें मुफ्त सूखा राशन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन भाजपा ने अभी तक बच्चों को राशन उपलब्ध कराने का टेंडर जारी नहीं किया है। इससे बच्चों के कुपोषण की समस्या उभर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की उस योजना को भी रोकने की कोशिश की जिसके अंतर्गत लोगों के घर तक मुफ्त राशन पहुंचाया जाना था। आप नेता ने आरोप लगाया कि निगम स्कूलों में उच्च स्तर की पढ़ाई भी नहीं की जाती, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने किया बचाव

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व चेयरमैन संदीप कपूर ने अमर उजाला से कहा कि यह आम आदमी पार्टी का एक और झूठ है। निगम के बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध कराने की एक प्रक्रिया है और इसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है। इसके अंतर्गत जुलाई से अक्तूबर महीने का चार महीने का सूखा राशन बच्चों को बांटा जा चुका है। नवंबर से मार्च के बीच चार महीने का राशन जल्द ही बांटा जाना है। इसमें किसी तरह की देर नहीं हुई है और सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार चल रहा है।

कितना मिलता है राशन

संदीप कपूर के मुताबिक़ नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र को प्रति चार महीने में 4.650 किलो गेंहूं, 4.650 किलो चावल, 3.5 किलो दाल और एक लीटर रिफाइंड तेल दिया जाता है। बच्चों को राशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी गेहूं और चावल फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया से प्राप्त करती है, जबकि दाल और तेल के लिए उसे निगमों की तरफ से धन दिया जाता है। ठेकेदार के द्वारा किट बनाकर स्कूलों को सौंप दिया जाता है और इसे छात्रों को बांट दिया जाता है। यह प्रक्रिया सभी निगमों के द्वारा अपनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed