फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rohit Sharma 'Non-Committal' T-Shirt: Fans Link It To Ajit Agarkar 2027 World Cup Remark

रोहित शर्मा की टी-शर्ट ने मचाई हलचल: अजीत अगरकर के पुराने बयान से जुड़ा कनेक्शन; फैंस बोले- क्या ये जवाब है?

Fri, 11 Sep 2026 09:08 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Sep 2026 09:08 AM IST
सार

रोहित शर्मा की 'Non-Committal' लिखी टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। फैंस इसे अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें रोहित के 2027 विश्व कप खेलने पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma 'Non-Committal' T-Shirt: Fans Link It To Ajit Agarkar 2027 World Cup Remark
रोहित की टी-शर्ट ने खींचा फैंस का ध्यान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर टीवी पर नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। रोहित जल्द ही शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' को होस्ट करते नजर आएंगे। शो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और प्रोमो साझा किए जा रहे हैं। लेकिन हालिया वीडियो में रोहित की एक टी-शर्ट ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।

विज्ञापन

वीडियो में रोहित अपने बेफिक्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि शो के निर्माता उनसे लगातार री-टेक करवा रहे हैं। इसके बाद रोहित फैंस को शो देखने के लिए कहते हैं और शूटिंग खत्म करते हुए पैक-अप का आदेश देते हैं। हालांकि, इस पूरे वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी टी-शर्ट ने खींचा। प्रोमो में रोहित सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर 'Non-Committal' लिखा हुआ था। इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई।

विज्ञापन

क्या अजीत अगरकर को दिया इशारा?

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने रोहित की इस टी-शर्ट को भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ दिया। पिछले साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने संकेत दिया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर स्पष्ट नहीं थे। इसके बाद से ही रोहित के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे में उनकी टी-शर्ट पर लिखा 'Non-Committal' शब्द फैंस को पुराने बयान की याद दिला रहा है। हालांकि, रोहित ने खुद यह नहीं कहा है कि टी-शर्ट पर लिखा संदेश अजीत अगरकर के लिए था। सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने अंदाज में इसका मतलब निकाल रहे हैं।


 

 

2027 विश्व कप पर रोहित ने क्या कहा?

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने हाल ही में 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के सवाल पर भी जवाब दिया। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक ने उनसे पूछा कि क्या वह अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलेंगे। इसके जवाब में रोहित ने कहा "अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।" रोहित का यह छोटा-सा जवाब एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर चर्चा का कारण बन गया। वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed