प्रयागराज : ससुराल में फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप
उतरांव की रहने वाली ज्ञानवती (32) का विवाह तकरीबन 12 साल पहले सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी राम बहादुर से हुआ था। पति रामबहादुर इन दिनों मुंबई कमाने गया है। पति से उसे दो बेटे सुरेंद्र और महेंद्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में शनिवार की दोपहर विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे वहां कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया। मायकेवालों ने ससुरालियों पर उसे मौत के घाट उतारकर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा भी किया। विवाहिता का पति इन दिनों मुंबई में है। पत्नी के मौत की खबर सुनकर वह वहां से गांव के लिए निकल गया था। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे।
उतरांव की रहने वाली ज्ञानवती (32) का विवाह तकरीबन 12 साल पहले सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी राम बहादुर से हुआ था। पति रामबहादुर इन दिनों मुंबई कमाने गया है। पति से उसे दो बेटे सुरेंद्र और महेंद्र हैं। शनिवार की दोपहर में ज्ञानवती अपने कमरे में गई और रोशनदान में नायलान की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद उसका बड़ा बेटा सुरेंद्र घर आया और मां को खाना देने के लिए बुलाने लगा।
कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह कमरे में गया तो सन्न रह गया। मां ज्ञानवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मां को फांसी पर लटका देख सुरेंद्र जोर जोर से रोने लगा। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। इसी बीच ज्ञानवती की बगल में व्याही चचेरी बहन सीमा देवी ने फोन पर घटना की जानकारी मायकेवालों को दे दी।
उतरांव से ज्ञानवती के पिता अमर बहादुर और मां उमराई देवी व कई अन्य लोगों यहां पहुंच गए। मायकेवालों ने ज्ञानवती के देवर और देवरानी पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। ज्ञानवती के पिता अमर बहादुर ने बताया कि देवर अजय कुमार तथा देवरानी संगीता बेेटी से आये दिन लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करते थे। उनके दामाद को भाइयों ने पारिवारिक घर में हिस्सा भी नहीं दिया। इस वहज से वह गांव में ही अलग घर बनाकर रहता था।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
थाना क्षेत्र के सरसा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के उदय चंद्रपुर गांव के रहने वाले राम बहादुर पटेल ने अपने बेटी अनुपमा (25) का विवाह करीब पांच वर्ष पहले सरसा गांव के रहने वाले राजेश के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराली विवाहिता पर मायके से बुलेट लाने का दबाव बनाने लगे। इस पर विवाहिता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया था।
समझौते के बाद अनुपमा ससुराल सरसा में रहने लगी। इस दौरान विवाहिता ने एक बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। इस बीच शनिवार को विवाहिता की ससुराल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग सरसा पहुंचे। अनुपमा का शव देखकर मायके वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पिता रामबहादुर ने पति राजेश, सास समेत करीब आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।