फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   migrants crowd reached at bandra station matter, accused TV journalist got bail

बांद्रा स्टेशन पर जुटी भीड़ मामले में गिरफ्तार टीवी पत्रकार को मिली जमानत

Thu, 16 Apr 2020 07:17 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Apr 2020 07:17 PM IST
सार

  • बांद्रा कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके पर दी जमानत
  • अन्य आरोपियों को पुलिस हिरासत

विज्ञापन
migrants crowd reached at bandra station matter, accused TV journalist got bail
बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI (File)

विस्तार

बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास गांव जाने के लिए जुटी मजदूरों की भीड़ के मामले में गलत खबर चलाने के आरोप में गिरफ्तार टीवी चैनल के पत्रकार को जमानत मिल गई है। गुरुवार को बांद्रा कोर्ट ने 15000 के निजी मुचलके पर पत्रकार की जमानत याचिका मंजूर की।
विज्ञापन


वही, मामले में भीड़ का हिस्सा रहे और पुलिस पर हमला करने के आरोप में जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मराठी चैनल के पत्रकार राहुल कुलकर्णी को उनके गांव मराठवाड़ा के उस्मानाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद स्थानीय पुलिस उसे लेकर मुंबई आई थी। बुधवार को बांद्रा पुलिस ने राहुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लेकर लंबे समय तक पूछताछ की, उसके बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर राहुल की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि जिस खबर की वजह से लॉकडाउन का उल्लंघन कर हजारों मजदूर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए थे, उस मामले में पत्रकार राहुल कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


इस मामले में सोशल मीडिया पर घर की ओर चलो अभियान चलाकर प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन तोड़ने के लिए उकसाने के आरोपी विनय दुबे को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद उस्मानाबाद से मराठी चैनल के पत्रकार कुलकर्णी और अन्य दूसरा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में वे भी शामिल हैं जो वायरल वीडियो में लोगों से कह रहे थे कि या तो उनके घर जाने की व्यवस्था की जाए या सरकार सबको 15000 रुपये दे। वीडियो में नजर आ रहे दूसरे आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि कहीं पूर्व नियोजित साजिश तो नहीं थी।

रेल मंत्रालय पर मामला दर्ज करे महाराष्ट्र सरकार-राउत

पत्रकार राहुल को जमानत मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार व शिवसेना प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने कहा कि बांद्रा स्टेशन पर हुई भीड़ के लिए रेल मंत्रालय और सोशल मीडिया पर उकसाने वाला पोस्ट जिम्मेदार है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को रेल मंत्रालय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। वहीं, पत्रकार राहुल को जमानत मिलने पर राउत ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

दूबे से जान पहचान नहींः देशमुख

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आरोपी विनय दुबे के साथ की तस्वीरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 8 दिन पहले मंत्रालय में एक ऑटो रिक्शावाला आया था। मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे, इसलिए उसने मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए ₹25000 का चेक मेरे चेंबर में मुझे सौंपा था। इस दौरान वहां मौजूद दूसरा शख्स शायद विनय दुबे था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed