फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   youth raped with a minor girl in hotel from indore

मां बाप को मारने की धमकी देकर छात्रा से बलात्कार

Mon, 10 Aug 2015 02:01 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
youth raped with a minor girl in hotel from indore

इंदौर के सिटी होटल में एक छात्रा से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने छात्रा को डरा धमकाकर हवस का शिकार बना लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जो अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां न्यू देवास रोड निवासी आरोपी सूरज वर्मा ने एक कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा से दोस्ती करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


छात्रा ने उसका प्रस्ताव नकार दिया। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। बीती 29 जुलाई को सूरज वर्मा ने छात्रा का रास्ता रोक कर उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। छात्रा के मना करने पर उसने उसके मां बाप को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी

youth raped with a minor girl in hotel from indore

पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को डराधमका कर अपने साथ एक होटल में ले गया और वहां कथित तौर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं पर छोड़ आया जहां से उसे लेकर आया था।

वहीं वारदात के बाद शुरू में छात्रा कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं कर पाई बाद में उसने साहस जुटाकर बीते शुक्रवार को अपने माता पिता से घटना का जिक्र किया। जिसके बाद मामले में परिजनों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

तुकोगंज थाने के इंचार्ज दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि हमने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी अभी फरार  चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed