मां बाप को मारने की धमकी देकर छात्रा से बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के सिटी होटल में एक छात्रा से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने छात्रा को डरा धमकाकर हवस का शिकार बना लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जो अभी फरार चल रहा है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां न्यू देवास रोड निवासी आरोपी सूरज वर्मा ने एक कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा से दोस्ती करने का प्रयास किया।
छात्रा ने उसका प्रस्ताव नकार दिया। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। बीती 29 जुलाई को सूरज वर्मा ने छात्रा का रास्ता रोक कर उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। छात्रा के मना करने पर उसने उसके मां बाप को मारने की धमकी दी।
छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को डराधमका कर अपने साथ एक होटल में ले गया और वहां कथित तौर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं पर छोड़ आया जहां से उसे लेकर आया था।
वहीं वारदात के बाद शुरू में छात्रा कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं कर पाई बाद में उसने साहस जुटाकर बीते शुक्रवार को अपने माता पिता से घटना का जिक्र किया। जिसके बाद मामले में परिजनों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
तुकोगंज थाने के इंचार्ज दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि हमने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
