फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth hanged in police station was accused of escaping the minor teenager in Sagar

MP News: थाने में युवक ने लगाई फांसी, नाबालिग किशोरी को भगाने का था आरोपी

Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने थाने के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पर एक नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप था। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्जकर मंगलवार सुबह ही भोपाल से हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Youth hanged in police station was accused of escaping the minor teenager in Sagar
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी ने मंगलवार को जैसीनगर थाने में सुसाइड कर लिया। पुलिस उसे जैसीनगर अस्पताल लेकर पहुंची। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रास्ते में आरोपी की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने आरोपी की मौत की पुष्टि की। कस्टडी में आरोपी के सुसाइड की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


सुसाइड करने वाला युवक क्रतेश पटेल सेमरा गोपालमन गांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले क्रतेश पास के गांव की एक नाबालिग युवती को भगाकर अपने साथ ले गया था, जिस पर युवती के परिजनों ने थाने में क्रतेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। बीती 19 अक्टूबर को पुलिस ने क्रतेश को नाबालिग किशोरी के साथ भोपाल से हिरासत में लिया था और जैसीनगर थाने लेकर आई थी। पुलिस ने क्रतेश पर अपहरण की धारा-363 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जैसीनगर थाने में हिरासत के दौरान ही क्रतेश ने आज पंखे से लटक गया। पुलिसकर्मियों की नजर जैसी ही उस पर पड़ी तो तुरंत उसे फंदे से उतारकर जैसीनगर अस्पताल पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जानकारी ले रहे हैं और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ग्रामीण ज्योति ठाकुर ने बताया कि संदेही आरोपी क्रतेश की थाने में तबीयत बिगड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटनाक्रम से जुड़े हर बिंदू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed