{"_id":"642b0367c78fb4aed6074c1b","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-a-well-in-damoh-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: युवक ने कुएं में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कई घंटे लटका रहा शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: युवक ने कुएं में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कई घंटे लटका रहा शव, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 03 Apr 2023 10:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:18 PM IST
सार
दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा कुएं में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवक ने कुएं में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कई घंटे कुएं में लटका रहा। यह घटना नोहटा थाना की बनवार चौकी के हरदुआ मानगढ़ का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान उर्फ हल्के (19) निवासी हरदुआ मानगढ़ सुबह 10 बजे तक गांव में घूमता दिखाई दिखा था। लेकिन दोपहर एक बजे उसका शव खोरा हार के कुएं में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने घटनास्थल पर जाकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। फिर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चंद्रभान ने कुएं से पानी खींचने वाली रस्सी को पनघट में बांधा। फिर अपने गले में फंदा डालकर कुएं में छलांग लगा दी। परिजन बेटे को खोजते हुए कुएं के पास पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी लगी।
विज्ञापन
बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि हरदुआ मानगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव कुएं में झूलता मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है।
