फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man killed and ate a dog in Bhind: Photos of cruelty caught on camera, killing the dog and hanging him from the window, eating his intestines

भिंड में कुत्ते को मारकर खा गया युवक: वहशीपन की तस्वीरें कैमरे में कैद, कुत्ते को मारकर खिड़की से लटकाया, उसकी आंतें खाता दिखा

Sun, 06 Feb 2022 02:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को पहले तो धारदार हथियार से काट डाला, फिर उसके मांस को खाता नजर आया। रहवासियों में दहशत है। पुलिस का कहना है जांच के बाद कुछ कह सकेंगे।
 

विज्ञापन
Young man killed and ate a dog in Bhind: Photos of cruelty caught on camera, killing the dog and hanging him from the window, eating his intestines
Bhind: दबोह क्षेत्र में कुत्ते को मारकर खाने की घटना सामने आई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड में एक आदमी ने अपने ही कुत्ते को मारकर खिड़की पर लटका दिया और उसकी आंते निकाल कर खा गया है।  उसके वहशीपन की तस्वीरें भी कैमरे में क़ैद हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना भिंड जिले के दबोह क्षेत्र की है। यहां वार्ड नंबर 14 के फिरोज नगर में रहने वाले रवि शिल्पकार नाम के शख़्स ने ना सिर्फ़ अपने पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि उसका पोस्टमार्टम कर आंते निकालकर खा गया। लोगों ने देखा तो पहले चौंक गए, फिर घटना का वीडियो बना लिया। रवि ने कुत्ते का शव अपने घर की खिड़की पर लटका दिया है। उसकी इस हरकत से वार्ड के सभी लोग दहशत में हैं।

स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस को भी खबर की। उनका कहना है कि रवि हमेशा गाली गलौज करता रहता है। दो साल से कुत्ता उसके साथ ही रहता था। रविवार को अचानक इस घटना को अंजाम दे दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, दो पुलिसकर्मी आए भी, पर रवि ने उन्हें भी बदतमीजी कर भगा दिया। लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और समाज के लिए खतरा है। कुछ समय पहले तो उसने एक पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत है कि वह मोहल्ले में सभी को परेशान करता है। लोग उसे पागलखाने भेजने की मांग कर रहे हैं। मामले में दमोह थाना प्रभारी प्रमोद साहू का कहना है कि इस मामले की जानकारी लगी है। मौके पर जांच के लिए टीम भेजी है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed