{"_id":"65b9c3d469e820eda0001da5","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जय सियाराम कहकर बनाया वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रिश्तेदारों को ठहराया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जय सियाराम कहकर बनाया वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रिश्तेदारों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
Wed, 31 Jan 2024 09:21 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:21 AM IST
सार
MP News: मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने रिश्तेदारों से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पहले युवक ने दो वीडियो बनाए, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बड़े पापा और चाचा सहित एक अन्य रिश्तेदार को ठहराया है। वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के रूणिजा निवासी राहुल पिता गोविंद धाकड़ उम्र 26 वर्ष ने अपने रिश्तेदारों से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले युवक ने ट्रेन की पटरी पर बैठकर दो वीडियो भी बनाए, जो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
विज्ञापन
बड़े पापा और अंकल की वजह से दे रहा हूं जान
युवक वीडियो में कह रहा है, जय सियाराम, मैं राहुल, पिता गोविंद धाकड़, अपनी जान देने जा रहा हूं। मेरी जान के जो जिम्मेदार हैं वह मेरे बड़े पापा गोपाल धाकड़, अंकल पीरूलाल धाकड़, परसराम पिता शिवलाल यह तीनों मेरी मौत का कारण है। इनकी वजह से मैं अपनी जान देने जा रहा हूं। इन्होंने मेरे परिवार को बहुत हानि पहुंचाई है। बहुत तकलीफ दी है। जमीनों के मामलों में भी बहुत हानि पहुंचाई और तकलीफ दी है। हाथ जोड़कर निवेदन है कि मेरे पापा के नाम पर जितनी भी जमीन आए वह बकायदा मेरे पापा के नाम से करवाएं। कभी भी मेरे परिवार को हानि ना पहुंचाए। जय सियाराम।
विज्ञापन
वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा
राहुल ने ये वीडियो पटरी पर बैठकर बनाए। वीडियो बनाकर राहुल ने करीब दो से चार लोगों को भेजा। उसके बाद मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे रेलवे फाटक सुवासरा में ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुवासरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि गोविंद धाकड़ के बेटे राहुल जिसकी उम्र 26 साल है, ने रेलवे फाटक सुवासरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। राहुल के दो वीडियो वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
परिवार में प्रापर्टी का विवाद था
राहुल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राहुल ने वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए हैं उनको राउंडअप करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि इनके परिवार में प्रापर्टी का विवाद था, जिससे वह परेशान हो चुका था। इससे तंग आकर उसने मंगलवार को करीब चार बजे के आस पास पटरी पर बैठकर वीडियो बनाए हैं। वीडियो में उसने बड़े पापा, चाचा और एक अन्य रिश्तेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उसने आत्महत्या करने से पहले तीन से चार लेागों को वह वीडियो भेजे है। तीनों को राउंडअप जल्द ही कर लिया जाएगा। वीडियो के आधार पर संबंधितों के खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
