फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young man beat up girl in car Indore MP News

MP Video: चलती कार में युवती को पीट रहा था युवक, दो बाइक सवार पहुंचे तो बचकर भागी, पुलिस से यह बोली

Sat, 05 Nov 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

घटना निपानिया क्षेत्र की स्कीम-134 की एक सड़क की बताई जा रही है। सुनसान सड़क पर कार में बैठी युवती जोर-जोर से चीख रही थी। दो बाइक सवारों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने कार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
young man beat up girl in car Indore MP News
युवक से बचने के लिए बुरी तरह चिल्ला रही थी युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निपानिया क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। एक नीले रंग की कार में एक युवक युवती को पीट रहा था और युवती मदद के लिए चिल्ला रही थी। पीछे बाइक पर आ रहे दो युवकों ने कार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कार की स्पीड कम हुई तो युवती ने दरवाजा खोला और नंगे पैर ही सड़क पर भागती नजर आई।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया, लेकिन उसने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत नहीं की है। वहीं, थाने आई युवती ने कवरेज कर रहे एक कैमरामैन पर हाथ उठाने की कोशिश की और उसके कैमरे पर भी झपट्टा मारा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो निपानिया क्षेत्र की स्कीम-134 की एक सड़क का बताया जा रहा है। सुनसान सड़क पर कार में बैठी युवती जोर-जोर से चीख रही थी। दो बाइक सवारों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने कार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कार चला रहा युवक युवती के साथ मारपीट कर रहा था। कार की गति धीमी हुई तो युवती ने कार का दरवाजा खोल दिया और निकलने की कोशिश करने लगी। 

कार चला रहे युवक ने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवती उसे धक्का देकर बाहर निकल गई। काले रंग की ड्रेस पहने युवती नंगे पैर थी और वैसे ही सड़क पर दौड़ने लगी। कार सवार कौन था और युवती से उसका क्या रिश्ता है। यह अभी तक पता नहीं चल सका है। युवती जब थाने पहुंची तो उसने काले रंग का मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान वह मीडिया से कहती नजर आई कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। थाने से बाहर निकली युवती से एक मीडियाकर्मी ने घटना के बारे में सवाल किया तो कुछ बोलने के बजाए वह कैमरे पर हाथ मारकर थाने से बाहर भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed