लड़की को अगवा कर महिला ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में पीथमपुर इलाके से पुलिस ने 21 साल की एक तलाकशुदा महिला को गिरफ्तार किया है।
महिला पर आरोप है कि उसने 12 साल की लड़की का अपहरण करके उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए।
नाबालिग लड़की शनिवार से ही अपने घर से गायब थी और उसके परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
मां ने की शिकायत
यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत की।
उन्होंने बताया की उनकी पूर्व किराएदार उनसे मिलने के लिए शनिवार को उनके घर आई थी। वह अक्सर उनके परिवार से मिलने के लिए आती रहती थी।
इसके बाद वह उनकी नाबालिग बेटी को कुछ समय के लिए बाहर ले गई थी लेकिन उसके बाद से उनकी बेटी घर नहीं लौटी और लापता हो गई।
पूर्व किराएदार थी आरोपी
जानकारी के मुताबिक आरोपी ज्योति खरे अक्सर उनके यहां जाया करती थी। और उसका नाबालिग लड़की से खासा लगाव था।
इसी तरह ज्योति खरे शनिवार को भी जायसवाल परिवार के यहां आई और नाबालिग लड़की को उसके साथ भेजने के लिए कहा।
इसके बाद ज्योति खरे 12 साल की नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर चली गई और फिर नहीं लौटी।
पीड़िता का होगा मेडिकल टेस्ट
शिकायत पर पुलिस छानबीन के बाद ज्योति खरे को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया वह नाबालिग लड़की को पसंद करती थी। पुलिस इसे अपहरण के साथ-साथ अप्राकृ्ति संबंधों का मामला मान रही है।
फिलहाल पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि क्या नाबालिग लड़की का किसी तरह का शारिरिक शोषण भी किया गया है।
