फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Yamraj and Chitragupt taught traffic rules to people

Katni: सड़क पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त, लोगों को सिखाए यातायात के नियम

Sat, 31 Dec 2022 11:08 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 31 Dec 2022 11:08 PM IST
सार

लोगों यातायात के नियम समझाने के लिए कटनी यातायात विभाग की टीम ने चौराहों में यमराज और चित्रगुप्त के जरिए नुक्कड़-नाटक का आयोजन कर रही है।

विज्ञापन
Yamraj and Chitragupt taught traffic rules to people
यमराज और चित्रगुप्त ने सिखाए यातायात के नियम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

यमराज का काम लोगों के प्राण हरना होता है लेकिन मध्यप्रदेश की सड़कों में उतरे यमराज और चित्रगुप्त ने लोगों को अपनी जान कैसे बचाएं इसके तरीके बताते नजर आए। मामला है कटनी जिले के कोतवाली इलाके का जहां यातायात विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक की मदद से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल यातायात विभाग सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है। शनिवार को शहर में विभाग की टीम ने चौराहों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसमें यमराज बने कलाकार ने लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी और कहा कि यदि आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो निश्चित ही आप यमराज को आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन


खुद की सुरक्षा के उपाए बताए
कलाकारों ने कोतवाली तिराहा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी निकलने वाले लोगों को रोककर समझाया और बताया गया नियम का पालन करने से उनकी ही सुरक्षा है। यदि वे नियम का पालन नहीं करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। आटो व इ-रिक्शा में चालक के पास सवारी न बैठाने और निर्धारित लोगों को ही बैठाकर वाहन चलाने की समझाइश दी गई तो चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से कर सुरक्षित सफर करने को लेकर कलाकारों के माध्यम से यातायात विभाग ने जागरूक किया।कोतवाली तिराहा के अलावा मिशन चौक, माधवनगर गेट व उपनगरीय क्षेत्रों में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन लगातार किया जाएगा और समझाइश के बाद भी यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed