{"_id":"6296565f867eac6aac3d884f","slug":"world-no-tobacco-day-in-bhopal-posters-of-bollywood-actors-were-painted-black-protesting-against-the-advertisement-of-tobacco-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"World No Tobacco Day: भोपाल में बॉलीवुड एक्टर्स के पोस्टर पर कॉलिख पोती, तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World No Tobacco Day: भोपाल में बॉलीवुड एक्टर्स के पोस्टर पर कॉलिख पोती, तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन का विरोध
Tue, 31 May 2022 11:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 31 May 2022 11:24 PM IST
सार
विश्व तंबाकू विरोधी दिवस पर राजधानी भोपाल में बुधवार को ग्लोबल डेंटल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने तंबाकू के उत्पाद के विरोध में प्रदर्शन किया। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन करने पर बॉलीवुड एक्टर्स के पोस्टर पर कालिख पोती।
विज्ञापन
भोपाल में बॉलीवुड एक्टर के पोस्टर पर कालिख पोती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व तंबाकू विरोधी दिवस पर राजधानी भोपाल में बुधवार को ग्लोबल डेंटल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने तंबाकू के उत्पाद के विरोध में प्रदर्शन किया। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन करने पर बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरूख खान के पोस्टर पर कालिख पोती।
ग्लोबल डेंटल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से पिपलानी स्थित कल्पना नगर बस स्टॉप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां तंबाकू उत्पादों को जलाया गया। लोगों को तंबाकू सेवन के नुकसान के संदेश बैनर और पोस्टर के माध्यम से दिए गए। इस दौरान ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरूख खान के पोस्टर पर कालिख पोती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लोग सामने होते तो उनके मुंह पर भी कालिख पोत देते। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर्स को देश की जनता फॉलो करती है। बॉलीवुड एक्टर को गंभीर बीमारी देने वाले और मौत का कारण बनने वाले उत्पादों के विज्ञापन करने से बचना चाहिए।
बता दें, देश में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण देश में ही सबसे ज्यादा मौत होने के आंकड़े सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं।