फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   World largest statue of Lord Parshuram will be built in Katni, Ram temple like Ayodhya will also be built

MP News: विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की प्रतिमा कटनी में बनेगी, अयोध्या जैसा राम मंदिर भी बनेगा

Thu, 04 May 2023 12:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:49 PM IST
सार

कटनी जिले के बंजारी ग्राम में महानदी और कटनी नदी के संगम पर धार्मिक नगरी बसायी जाएगी। यहां भगवान परशुराम की 108 फीट की अष्टधातु की प्रतिमा और अयोध्या की तर्ज पर छोटा राम मंदिर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
World largest statue of Lord Parshuram will be built in Katni, Ram temple like Ayodhya will also be built
विधायक संजय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले को धार्मिक नगरी बनाने के लिए एक बड़ी रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें भगवान परशुराम की 108 फीट की अष्टधातु की प्रतिमा, अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का छोटा स्वरूप, कृष्ण मंदिर, शबरी मंदिर, भारत माता मंदिर समिति द्वारा धार्मिक स्पॉट बनाए जाने की बात कही गई। धार्मिक नगरी को तैयार करने के लिए विजयराघवगढ़ के बंजारी ग्राम को चुना गया है, जिसे प्रयाग का नाम देते हुए बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि जहां महानदी और कटनी नदी का संगम है वह प्रयाग कहलाता है, प्रयाग के पास ईश्वर का वास हो, इससे उत्तम और कुछ नहीं।
विज्ञापन


विधायक संजय पाठक ने 108 फीट की भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने की बात कही है, जो पूरे विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाएगी। अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का छोटा स्वरूप बनाने सहित कई धार्मिक स्थल बनाएं जाने की बात हुई है, हालांकि इसे बनाने के लिए विधायक संजय पाठक ने डेढ़ साल का समय लिया है, जिसके भूमिपूजन में स्वामी भद्राचार्य, सीएम शिवराज सिंह चौहान, यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। विधायक संजय पाठक ने कहा की विजयराघवगढ़ को पूरे देश में धार्मिक नगरी के रूप में पहचान मिले, इसलिए सब कार्य किए जाएंगे। यही, नहीं बाहर से आने वाले लोगों के लिए नदी में क्रूज, हेलीपेड सहित रिसॉर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। वहीं, भगवान परशुराम की प्रतिमा के लिए सभी से सहयोग की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed