फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   World Environment Day: Indore Municipal Corporation planted 20 thousand saplings, Brahma Kumaris started the campaign, information about plants will be available on mobile app

World Environment Day: इंदौर नगर निगम ने रोपे 20 हजार पौधे, ब्रह्माकुमारीज ने शुरू किया अभियान, एप पर मिलेगी पौधे की जानकारी

Sun, 05 Jun 2022 02:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

विश्व पर्यावऱण दिवस के मौके पर इंदौर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। नगर निगम ने उद्यानों में अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोपे। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने अभियान शुरू किया। सात हजार पौधे रोपे। 

विज्ञापन
World Environment Day: Indore Municipal Corporation planted 20 thousand saplings, Brahma Kumaris started the campaign, information about plants will be available on mobile app
इंदौर में हुआ पौधारोपण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में पौधारोपण हुआ। नगर निगम ने हिल्या वन प्रोजेक्ट के तहत 70 अविकसित उद्यानों व 30 मैदानों पर करीब 20 हजार पौधे रोपे। निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास 32 हजार वर्ग फुट में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की बात कही। एक महीने से नगर निगम इस मैदान को तैयार कर रहा था, अब यहां पौधारोपण की शुरुआत हुई है। वहीं ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में भी बारिश से पहले तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को हुए पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से पर्यावरण विभाग के अधिकारी भी इंदौर आए और कार्यक्रमों में शामिल हुए। पौधारोपण के कार्यक्रम में काफी संख्या में रहवासी संघ तथा स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निगम द्वारा मुख्य स्थान अमितेश नगर पानी की टंकी, निरंजनपुर सब्जी मंडी, मल्हार आश्रम, उषा नगर उद्यान, बिजासन माता मंदिर उद्यान, अरविंदो हास्पिटल के पास तालाब, महालक्ष्मी नगर  सेक्टर, प्रकाश नगर अन्य स्थलों पर पौधारोपण किया गया। इधर नगर निगम ने बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। वट वृक्ष, पीपल, नीम, कचनार, इमली, बादाम, जामुन, करंज व शीशम के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के कार्य में नगर निगम के उद्यान विभाग की टीम के साथ क्षेत्रीय रहवासी व सामाजिक सेवा संगठन के लोग भी शामिल हुए। आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरे सपनों का शहर नर्चरिंग नेबर हुड चैलेंज  के अंतर्गत अभिभावकों की परिकल्पना का कार्यक्रम भी शहर के कुछ उद्यानों में किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सुरक्षित पड़ोस देने के उद्देश्य से अभिभावकों के साथ संवाद भी हुआ। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की गई है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने पास के अहिल्या उद्यान में जाकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। 
विज्ञापन


प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ने पर्यावरण दिवस के मौके पर सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लिया। वैसे तो पूरे देश-विदेश के केंद्रों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा और अलग-अलग किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। खास बात  हर पौधे की डिटेल मोबाइल एप्लीकेशन पर दर्ज होगी। दरअसल प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत कल्पतरु नाम से एक बड़ा जन अभियान चलाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ज्ञानशिखर ओम शांति भवन न्यू पलासिया पर सुबह विशेष समारोह के साथ इसका उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि ये अभियान 5 जून से शुरू होकर 25 अगस्त तक यानी 75 दिन चलेगा। ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी की पुण्य तिथि-विश्वबंधुत्व दिवस तक विभिन्न व्यक्तियों द्वारा, संगठनों के स्वयं सेवकों द्वारा एवं देश-विदेश में स्थिति ब्रह्माकुमारीज के 5 हजार से ज्यादा सेवा केंद्रों द्वारा लगभग 40 लाख विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे के साथ व्यक्ति को मूल्यों के माध्यम से स्वयं के रूह को भी पोषित करने की पवित्र प्रक्रिया है। इसमें एक व्यक्ति एक पौधे लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में लगाए गए पौधे को कल्पतरु मोबाइल एप के माध्यम से कम से कम 75 दिनों तक पालन करेंगे। इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति एक ही पेड़ लगाएगा। इंदौर में पौधे लगाने की औपचारिक शुरुआत रविवार से हुई। इसके बाद बारिश शुरू होने के साथ ही शहरभर में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed