फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Worker Died in Crushed to Soil

एमपीः सोते मजदूर पर मिट्टी डालकर चला दिया रोलर, मौत

Fri, 11 Mar 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
Worker Died in Crushed to Soil
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक बांध के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर के ऊपर मिट्टी डालकर रोलर चला दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं मजदूर की मौत की खबर मिलते ही राजनीतिक दलों ने सियासत शुरू कर दी, नतीजतन उसका शव आठ घंटे तक मिट्टी में ही दबा रहा। 
विज्ञापन


बाद में मुआवजे की घोषणा होने के बाद पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ‌भिजवाया। पुलिस ने मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के छिंदवाड़ा जिले के मचगोरा में एक बांध का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जयराम पुत्र बुद्धू मशराम भी मजदूरी करता था। बताया जाता है रात को काम खत्म करके वह मौके पर ही सो गया, इसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी डालकर ऊपर से रोलर चला दिया गया। 
विज्ञापन


सुबह जब अन्य लोग काम पर पहुंचे तो उसका हाथ मिट्टी से बाहर निकला देखा। इसकी सूचना मिलते ही काम कर रहे अन्‍य मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव निकालने का प्रयास किया तो लोग भड़क उठे, जिसके चलते शव निकाला नहीं जा सका। आक्रोशित लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की मांग की। 

ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा, पांच लाख का मुआवजा

Worker Died in Crushed to Soil
इसकी सूचना पर एडीएम आलोक श्रीवास्तव और एएसपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके चलते आठ घंटे तक मजदूर का शव मिट्टी में ही दबा रहा। 

बाद में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और बांध का काम करा रही कंपनी ने पांच लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया, इसके बाद ही लोग माने और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया ये भी जा रहा है कि ठेकेदार ने झगड़े के बाद जानबूझकर जयराम को गड्ढ़े में ढालकर ऊपर से रोलर चलवा दिया। 

उसने एक अन्य बुजुर्ग मजदूर से भी मारपीट की है। हालांकि इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में लगी थी। बता दें कि इस बांध को लेकर स्‍थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed