फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   worker found diamond worth more than 2.5 crore in a mine in Panna

दीवाली से एक माह पहले मजदूर पर बरसी 'लक्ष्मी', खुदाई में मिला करीब 2.5 करोड़ का हीरा

Wed, 10 Oct 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Updated Wed, 10 Oct 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
worker found diamond worth more than 2.5 crore in a mine in Panna

मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को रत्नगर्भा अकारण ही नहीं कहा जाता है। जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर कल्याणपुर गांव में मोतीलाल प्रजापति हीरा विभाग से पट्टा लेकर खदान में खुदाई कर रहे थे। खुदाई करते वक्त मिले पत्थर जैसे टुकड़े को पानी से साफ किया तो पता चला कि वह मामूली पत्थर न होकर हीरा है। हीरा भी कोई आम नहीं बल्कि पन्ना की खदानों में निकला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हीरा है।

विज्ञापन


मोतीलाल ने स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा कि दीवाली से बस एक माह पहले उनपर लक्ष्मी जी की ऐसी कृपा हो जाएगी कि वह करोड़पति बन जाएंगे। मोतीलाल ने करीब एक महीने पहले अपने चार साथियों के साथ कृष्णा कल्याणपुर गांव में खान लीज पर ली थी। खुदाई के दौरान मिला हीरा 42.59 कैरट का है। स्थानीय अधिकारी इस हीरे को पन्ना जिले की खदानों से निकला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मान रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हीरे की कीमत 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, हीरे की आधिकारिक कीमत अभी तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन

पन्ना की खदानों से अब तक का सबसे बड़ा हीरा 1961 में निकला था। वह हीरा 44.55 कैरट का था। पन्ना के सरकारी डायमंड ऑफिस के वैल्युअर (पारखी) अनुपम सिंह ने बताया कि मोतीलाल ने हीरा उनके पास जमा करा दिया है। इसकी नीलामी अगले साल जनवरी में की जाएगी। नीलामी में मिलने वाली रकम से सरकारी रॉयल्टी व टैक्स काटने के बाद बची राशि मोतीलाल को दे दी जाएगी।

बता दें कि हीरे की बिक्री के बाद साढ़े ग्यारह प्रतिशत रॉयल्टी एवं 1 प्रतिशत इनकम टैक्स काटा जाता है। अगर पैन कार्ड नहीं है तो 20 प्रतिशत तक टैक्स काटा जाता है। अनुपम सिंह ने कहा कि यह तो तय है कि हीरे की कीमत करोड़ों में है। अब आधिकारिक मूल्य तय होने के बाद नीलामी किस राशि की होती है यह तो नीलामी के बाद ही पता चलेगा। भले ही हीरे से कितनी रकम हाथ आनी है यह मोतीलाल को न पता हो, लेकिन मोतीलाल के दिन जरूर बदल गए हैं। मोतीलाल का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली राशि में अपने साथियों को भी हिस्सा देगा। 

दो महीने में दूसरी बार मिला बड़ा हीरा

पन्ना में ये पिछले दो महीने में दूसरा बड़ा हीरा मिला है। इससे पहले 14 सितंबर को भी सरकोहा गांव में एक किसान को खेत जोतते समय 12.58 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई थी। पन्ना जिले को हीरे का भंडार माना जाता है और एक अनुमान के अनुसार यहां की जमीन में करीब 12 लाख कैरेट के हीरे छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed