{"_id":"58dd02554f1c1bc30463daaa","slug":"women-will-get-more-employment-opportunities-by-applying-skills-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल्या योजना लागू होने से महिलाओं को अधिक मिलेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल्या योजना लागू होने से महिलाओं को अधिक मिलेंगे रोजगार के अवसर
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वित्त वर्ष से प्रदेश में कौशल्या योजना लागू होने जा रही है। योजना के लागू होने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। इस योजना के तहत हर साल दो लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बात का दावा तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह योजना औपचारिक शिक्षा छोड़ चुकी महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी। ऐसी महिलाएं जो अपने कौशल को धार देना चाहती हैं उनको इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को आवासीय प्रशिक्षण मुहैया कराया जायेगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत महिलाओं को गृह-सज्जा और परिधान, ऑटो मोबाइल्स, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू काम-काज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, रिटेल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम और वित्त सेवा से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा।
विज्ञापन
