{"_id":"602e9e3f8ebc3ee9027b0be3","slug":"woman-went-to-dig-and-said-if-not-justice-then-give-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: डीआईजी से बोली महिला, न्याय नहीं दिला सकते तो अपनी रिवॉल्वर दे दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: डीआईजी से बोली महिला, न्याय नहीं दिला सकते तो अपनी रिवॉल्वर दे दीजिए
Thu, 18 Feb 2021 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
मध्यप्रदेश के इंदौर में बदमाशों से परेशान एक महिला अपनी शिकायत लेकर डीआईजी मनीष कपूरिया के पास पहुंच गई। महिला की संपत्ति पर कुछ बदमाशों ने कब्जा कर लिया है। यहां पहुंची महिला ने डीआईजी से कहा कि अगर आप मुझे न्याय नहीं दिला सकते हैं तो अपनी रिवॉल्वर ही दे दीजिए। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
महिला का नाम सोनम चौहान है। सोनम ने डीआईजी से बताया कि सत्यपाल तोमर, शैलेंद्र ठाकुर, मुन्नी कुमावत, मदन चौहान, रामलाल जाधव और सुभाष चौधरी ने उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर बंदूक रखकर प्लॉट के कागजों पर दस्तखत करवा लिए थे। पुलिस से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी। महिला की समस्या सुनकर डीआईजी ने मामले की रिपोर्ट ली और बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीती रात ही मामला दर्ज कर लिया गया था। वहीं, द्वारकापुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सत्यपाल तोमर और धर्मेंद्र जैन पर पहले से मामले दर्ज हैं। इस मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
