{"_id":"65e31aa6cd03e4dbe50758fc","slug":"woman-injured-due-to-lightning-in-neemuch-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर पहुंचाया अस्पताल
Sat, 02 Mar 2024 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:55 PM IST
सार
Neemuch News: शहर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सुबह बिजली गिरने से एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीमच के बघाना थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कालोनी में झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर परिवार की महिला पूजा पति संजय शनिवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग महिला को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
मजदूरी करने नीमच आए थे
घायल महिला पूजा मूलतः मनकेश्वर जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ यहां मजदूरी करने आई थी और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रही थी। जहां झोपड़ी के पास ही के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। वहीं जिस पेड़ पर बिजली गिरी उसकी एक बड़ी डाली भी टूट कर जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां मजदूरों के 8 से 10 परिवार झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे है जोकि अन्य क्षेत्रों से मजदूरी करने के लिए नीमच आए हुए है।
विज्ञापन
