फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman gave birth to a child on the way due to the lack of 108 ambulance in Umaria

Umaria News: एंबुलेंस गंदी न हो जाए, इसलिए दर्द से कराह रही महिला के पास नहीं पहुंची, रास्ते में हुआ प्रसव

Mon, 26 Sep 2022 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर 108 एंबुलेंस गर्भवती महिला के पास सिर्फ इसलिए नहीं पहुंची, क्योंकि कहीं वह गंदी न हो जाए। ऑटो से जाते समय महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
woman gave birth to a child on the way due to the lack of 108 ambulance in Umaria
रास्ते में हुआ प्रसव - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में सरकार 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुधारने के प्रयास कर रही है। गांव-गांव मरीजों तक और हर व्यक्ति को इलाज मिल सके, इस मंशा से काम कर रही है। लेकिन उमरिया जिले में शासन की योजनाओं और वादों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, उमरिया में चंदिया तहसील के ग्राम देवरा में सड़क खराब होने से 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची। कारण भी यह की गाड़ी गंदी न हो जाए। दर्द से कराह रही गर्भवती महिला सोनम यादव के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और गांव पहुंचने के लिए बोला। 108 नेशनल हाईवे देवरा मोड तक पहुंची भी, लेकिन गांव के अंदर सड़क खराब होने के कारण परिजनों को बोला गया कि आप गांव के बाहर लगभग दो किलोमीटर से ज्यादा नेशनल हाईवे में आ जाइए, जिसके बाद हम अस्पताल ले जाएंगे।
विज्ञापन


लेकिन गर्भवती सोनम यादव के बढ़ते दर्द को देखते हुए परिजनों ने ऑटो की मदद से अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में ही महिला का प्रसव हो गया और उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चंदिया सामुदायिक भवन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों  स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगते ही स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े हो गए और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके मेहरा ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। मध्यप्रदेश शासन को भी पत्र लिखने की बात कही। इतना ही नहीं जिले के अपर कलेक्टर अशोक ओहरी को भी मामले की जानकारी लगते ही तुरंत सीएमएचओ और बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed