{"_id":"62e1c78f8695da71537d822c","slug":"woman-finds-raw-diamond-while-collecting-firewood-in-panna-forest-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जंगल में लड़की बीनने गई महिला की चमकी किस्मत, मिला 20 लाख का हीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जंगल में लड़की बीनने गई महिला की चमकी किस्मत, मिला 20 लाख का हीरा
Thu, 28 Jul 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पन्ना
पीटीआई, पन्ना
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:47 AM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद महिला को दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश का पन्ना वन क्षेत्र कीमती पत्थर की खदानों के लिए मशहूर है। यहां जंगल में लकड़ी बीनने गई एक गरीब महिला को 4.39 कैरेट का हीरा (diamond) मिला। अनुमानों के मुताबिक नीलामी में हीरा 20 लाख रुपये तक का हो सकता है।
विज्ञापन
हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तमपुर निवासी गेंदा बाई बुधवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थी, लेकिन बुधवार को एक कीमती हीरा मिला। उन्होंने कहा कि महिला बाद में डायमंड ऑफिस पहुंची और पत्थर जमा किया, जो 4.39 कैरेट का हीरा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद महिला को दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए गेंदा बाई ने कहा कि वह जंगल से जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर बेचती हैं और घर चलाने के लिए मजदूरी का काम भी करती हैं।
विज्ञापन
आगे गेंदा बाई ने कहा कि उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र शादी योग्य है। उन्होंने कहा कि नीलामी से प्राप्त धन का उपयोग उनके घर के निर्माण और उनकी बेटियों की शादी के लिए किया जाएगा। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का एक जिला पन्ना अपनी हीरे की खदानों के लिए जाना जाता है।
