{"_id":"664f766eac9b061f320b1af1","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-truck-in-mandsaur-dead-body-lying-on-road-neither-police-nor-ambulance-came-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता की हद: मंदसौर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव...न पुलिस आई न एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता की हद: मंदसौर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पर पड़ा रहा शव...न पुलिस आई न एंबुलेंस
Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
सार
मंदसौर में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पौना घंटे तक महिला वहां पड़ी रही, लेकिन न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले महू-नीमच हाइवे पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाइक क्रमांक एमपी-44 एमई-0845 को ट्रक क्रमांक पीबी- 11 डीडी-7291 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बता दें कि इस घटना में बाइक पर सवार महिला ममता सुथार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खड़ी थाना कुकडेश्वर जिला नीमच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार महिला पुरुष दोनों दंपती थे, जिसमें से महिला की मौके पर ही मौत हुई।
विज्ञापन
वहीं, राहगीरों की माने तो सूचना देने के बाद भी करीब 45 मिनट तक यहां न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। राहगीरों का कहना था कि समय पर एंबुलेंस या पुलिस पहुंच जाती तो हो सकता है कि महिला की जान बच जाती।
विज्ञापन
