{"_id":"5d3a6da0-5bca-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"woman-commit-suicide-for-preventing-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने देने पर महिला ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने देने पर महिला ने लगाई फांसी
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
पिता द्वारा दूसरी शादी नहीं करने देने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना निशातपुरा इलाके की रहने वाली रुबी की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गैस राहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रुबी (34 वर्ष) पुत्री सलीम खां ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रुबी शादीशुदा थी और उसका पति से लगभग दस साल पहले तलाक हो चुका था। वह दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन मायके वाले इसके लिये तैयार नहीं थे। घटना के समय घर पर रुबी और उसका पांच साल का पुत्र मौजूद था।
विज्ञापन
रुबी ने फांसी लगाने से पहले अपने आठ वर्षीय बेटे इमरान को बाजार से मूंगफली लाने भेज दिया था। इसके बाद उसने फांसी लगाई। इमरान के घर लौटने पर उसे मां फांसी पर लटकी हुई मिली। बच्चे के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
