फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Winter Timing for Bhopal Temples: Timings of opening and closing changed for Bhopal temples

कड़ाके की ठंड का मंदिरों पर असर: राजधानी भोपाल के मंदिरों के पट खुलने और बंद होने के समय में हुआ परिवर्तन

Thu, 06 Jan 2022 04:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शीत लहर की चपेट में हैं। ऐसे में भगवान को ठंड से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन ने मंदिरों के पट खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। राजधानी भोपाल के तीन से ज्यादा बड़े मंदिरों के समय में परिवर्तन किया गया है।
 

विज्ञापन
Winter Timing for Bhopal Temples: Timings of opening and closing changed for Bhopal temples
भोपाल का बिड़ला मंदिर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से भगवान को बचाने के लिए राजधानी भोपाल के मंदिर खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में भगवान को ठंड से बचाने के लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से मंदिरों के पट खुलने और बंद बदले गए हैं। सुबह और शाम को होने वाली आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। हालांकि, मंदिरों के समय में परिवर्तन को कोरोना गाइडलाइन के चलते भी किए गए हैं।
विज्ञापन


परिवर्तित समय के अनुसार अब मंदिर सुबह देर से खुलेंगे और शाम को जल्दी बंद हो जाएंगे। जो मंदिर पहले सुबह 5 बजे खुला करते थे वो अब सुबह 6 बजे खुलेंगे। भोपाल के तीन से ज्यादा बड़े मंदिरों का समय बदला गया है। बिडला मंदिर में श्रद्धालुओं को अब सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 3:30 बजे से लेकर रात 8ः30 बजे तक ही दर्शन कर सकेंगे। बडवाले मंदिर में भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 9ः30 बजे तक दर्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शीतलहर से भगवान को बचाने के लिए मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। समय परिवर्तन के साथ ही मंदिरों में भगवान को गर्म कपड़े पहनाएं जा रहे हैं साथ ही अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed