फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife Corona Positive Doctor Sends Maid Sample Instead in Madhya Pradesh 

डॉक्टर ने अपनी पत्नी का घरेलू सहायक महिला के नाम से भेजा था कोरोना सैंपल, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मामला दर्ज 

Sun, 12 Jul 2020 03:49 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल
अमर उजाला नेटवर्क, भोपाल Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
Wife Corona Positive Doctor Sends Maid Sample Instead in Madhya Pradesh 
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
मध्य प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के सिंगरौली में एक सरकारी डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के कोरोना सैंपल पर अपनी घरेलू सहायक का नाम लिखवा दिया। बता दें कि उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित थीं। इस घटना के सामने आने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर और उनके तीन परिजन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


बैढ़न थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ने के जुर्म में डॉ अभय रंजन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जब वह इस वायरस से ठीक हो जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर की पत्नी के नमूने किसी अन्य महिला के नाम पर भेजे गए जिसके बाद रिपोर्ट पोजिटिव आ गई। जब मेडिकल टीम उनके घर पहुंची तो पता चला कि यह उसका नमूना नहीं था। 
विज्ञापन


अब डॉक्टर और उनके तीन परिजन कोरोना पॉजिटिव हैं। अब एसडीएम सहित 33 सरकारी कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यह सभी लोग डॉक्टर के संपर्क में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
बता दें कि स्वास्थ्य केन्द्र में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय रंजन सिंह एक जुलाई को उत्तर प्रदेश के बलिया से वापस लौटे थे। वह बिना किसी छुट्टी के बलिया शादी में शामिल होने गए थे। इसके बाद जब पत्नी में कोरोना के संक्रमण दिखे तो उन्होंने किसी और का नाम लिखवा दिया। जबकि उन्हें बलिया से वापस आने के बाद क्वारंटाइन होना चाहिए था।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed