फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   wife angry on purchase liquor of husband has been trying to suicide infront of wine shop in madhya pradesh

मध्यप्रदेश : पति के शराब खरीदने से नाराज पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Sat, 03 Apr 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई,पन्ना (मप्र)
पीटीआई,पन्ना (मप्र) Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 12:39 AM IST
सार

  • पीड़ित महिला स्वास्थ विभाग में शासकीय कर्मचारी है और शाहनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है

विज्ञापन
wife angry on purchase liquor of husband has been trying to suicide infront of wine shop in madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर....

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पति द्वारा शराब खरीदने से नाराज पत्नी ने शराब की दुकान के सामने ही स्वयं को आग लगा कर आत्मदाह करने का प्रयास किया । महिला को गंभीर हालत में जबलपुर के अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


शाहनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता शंकुतला सिंह (38) अपने पति छत्रपाल सिंह की शराब पीने के आदत से परेशान थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पति को शराब खरीदने के लिये शराब की दुकान पर देखकर नाराज हो गई और दुकान के सामने ही स्वयं पर और अपने पति पर पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन


ठाकुर ने बताया कि इसके बाद महिला का पति वहां से भाग निकला जबकि महिला ने आग लगा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला स्वास्थ विभाग में शासकीय कर्मचारी है और शाहनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है, वहीं उसका पति छत्रपाल सिंह भी शाहनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड ब्वाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शंकुतला 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है और उसे बेहतर उपचार के लिये जबलपुर भेजा गया है। ठाकुर ने बताया कि यह दंपति शाहनगर के ममतानगर में रहता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed