फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife abducted in Ujjain: first stabbed her mother-in-law, beat her in-laws with sticks and took away her own wife

उज्जैन में पत्नी का अपहरण: पहले सास को चाकू मारा, साथियों ने लाठियां लहराईं, दिनदहाड़े उठा ले गया खुद की पत्नी को

Fri, 01 Apr 2022 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 07:12 PM IST
सार

उज्जैन में एक पति ने अपनी ही पत्नी का अपहरण कर लिया। साथियों के साथ ससुराल पहुंचे दामाद ने पहले तो सास को चाकू मारा फिर चाकू लहराते हुए दिनदहाड़े पत्नी को उठा ले गया। पुलिस ने आरोपी दामाद और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Wife abducted in Ujjain: first stabbed her mother-in-law, beat her in-laws with sticks and took away her own wife
आरोपी आकाश ने उज्जैन की रितिका से प्रेम विवाह किया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में प्रेम विवाह के बाद पत्नी को पाने के लिए उसके अपहरण करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से ससुराल वाले नाराज थे और पत्नी को जाने नहीं दे रहे थे। साथियों के साथ ससुराल पहुंचे दामाद ने पहले तो सास को चाकू मारा फिर ससुराल वालों पर लाठियों से हमला कर दिया। फिर चाकू लहराते हुए पत्नी को उठा ले गया। पुलिस ने आरोपी दामाद और उसके साथियों को अपहरण के केस में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवास के आकाश सांगते ने उज्जैन की रितिका से 11 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। रितिका के परिवार वालों ने नागझिरी थाने में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करवा दी। शादी के तीन दिन बाद आकाश और रितिका इंदौर हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने गए थे। इस बीच, लड़की के परिवार वाले नागझिरी पुलिस के साथ कोर्ट पहुंच गए। यहां नागझिरी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें उज्जैन लाया गया। पुलिस ने रितिका को उसके माता-पिता के साथ भेज दिया। आकाश को अपहरण के आरोप में थाने में बंद कर दिया गया। दो-तीन दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद से वह लगातार अफसरों के पास जाकर पत्नी को साथ ले जाने के लिए गुहार लगाता रहा। रितिका के घरवाले उसे आकाश के साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थे। आकाश ने फिर एसपी और उज्जैन कलेक्टर कार्यालय में पत्नी को वापस दिलाने गुहार लगाई।
विज्ञापन

 
तमाम कोशिशों के बाद भी पत्नी उसे नहीं मिली तो उसने अपराध का रास्ता चुना। गुरुवार को साथियों के साथ हथियार लेकर ससुराल पहुंच गया। पत्नी को साथ ले जाने लगा तो सास विरोध करने लगी। गुस्से में उसने सास को चाकू मार दिया। अन्य ससुराल वालों को लाठियों से पीटने की बात भी कही जा रही है। इसके बाद चाकू लहराते हुए पत्नी को ले गया। युवती के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जीवाजी गंज थाना टीआई ने आकाश और रितिका को पकड़ लिया। उसके साथ उसके 12 साथी भी थे। इनमें आकाश लश्करी, अभय चौहान, सागर लश्करी, लखन, मयंक, प्रथम, सोनू, जसवंत, लड्डू ,पीयूष सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed