{"_id":"6210eff9979d93264a00fefb","slug":"why-protest-against-investigation-in-bhopal-7-liquor-shops-did-not-pay-bills-and-found-disturbances-in-the-stock-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में जांच का विरोध क्यों: सात शराब दुकानों में बिल नहीं देने और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में जांच का विरोध क्यों: सात शराब दुकानों में बिल नहीं देने और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली
Sat, 19 Feb 2022 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:56 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग की गुरुवार और शुक्रवार को शराब दुकानों की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग को 7 दुकानों में कई अनियमितता मिली है। अब जिला प्रशासन जुर्माने की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी विभाग ने गुरुवार शाम शहर की 8 से 10 दुकानों पर जांच की कार्रवाई शुरू की। इसके चलते शराब दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इन दुकानों की जांच में आबकारी विभाग को बिल नहीं देने, स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी समेत नौकर नामे के अनुसार दुकान पर कर्मचारी भी दुकानों पर नहीं मिले। इन गड़बड़ियों के बाद अब जिला प्रशासन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
इस मामले में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि जांच में 7 दुकानोंं में बिल नहीं देने और स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली है। इसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें भोपाल में शिवहरे लिकर ग्रुप की शराब दुकानें हैं। आबकारी विभाग की जांच के विरोध में शराब ठेकेदारों ने शराब बिक्री रोक दी थी। इस मामले को लेकर शिवहरे लिकर ग्रुप के पदाधिकारी और पार्टनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई। इसमें उन्होंने सरकार पर शराब नहीं बिकने देने और नई आबकारी नीति को फेल करार दिया था।