फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Who is the traitor: Mishra also jumped in the war of words between Scindia-Digvijay, said- traitors of the country have no right to call anyone a traitor

गद्दार कौन: सिंधिया-दिग्विजय की जुबानी जंग में मिश्रा भी कूदे, कहा- देश के गद्दारों को किसी को गद्दार कहने का अधिकार नहीं

Mon, 06 Dec 2021 02:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 06 Dec 2021 02:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भी इंट्री हो गई है। मिश्रा ने कहा कि देश के गद्दारों को किसी और को गद्दार कहने का अधिकार नहीं है। ये सब जयचंदों की जमात है। 
 

विज्ञापन
Who is the traitor: Mishra also jumped in the war of words between Scindia-Digvijay, said- traitors of the country have no right to call anyone a traitor
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

गद्दार शब्द को लेकर केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दिग्विजय के करीबी नेता को भाजपा में शामिल करने पर सिंधिया निशाने पर आए थे। इस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें गद्दार कहा था। इस मसले पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तो देवता समान थे। जब मैदान में आ गए तो हरजाई हो गए। दिग्विजय सिंह जी को यह सोचना चाहिए। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक देश के गद्दार हैं। देश के गद्दारों को किसी और को गद्दार कहने का अधिकार नहीं है। ये सब जयचंदों की जमात है। 
विज्ञापन


Koo App

जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं वो देश के गद्दार हैं और जो देश के गद्दार हैं उन्हें किसी और को गद्दार कहने का अधिकार नहीं है। ये सब जयचंदों की जमात है।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 6 Dec 2021

विज्ञापन


पंचायत चुनावों पर कांग्रेस का विरोध  नाजायज
प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। इसके बाद भी कांग्रेस परिसीमन संबंधी कानून को लेकर विरोध कर रही है। इस पर मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में हर चुनाव से पहले कांग्रेस पलायन करती है। कांग्रेस को एक और हार का डर सता रहा है। इसी वजह से पंचायत चुनाव का विरोध कर रही है। चुनाव हो रहा है तो चुनाव लड़ें, भाग क्यों रहे हैं। कांग्रेस उहापोह में क्यों है? जनता के बीच चलिए, कहीं जाने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में चुनाव एक कसौटी होता है। अपनी-अपनी विश्वसनीयता साबित करने का मौका है। जनता से उस पर मुहर लगवाओ। ये लोग पहले 28 चुनाव हारे। तीन उपचुनाव हारकर बैठे हैं। उन्हें पता है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस का क्या होगा। उनकी रटी-रटाई स्क्रिप्ट है। नतीजे आने तक कहते हैं कि भाजपा हार रही है। कांग्रेस जीत रही है। फिर कहते हैं कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

प्रदेश में कांग्रेस का संगठन अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में हर चुनाव से पलायन की कोशिश करने वाली कांग्रेस एक और हार के डर से पंचायत चुनाव का विरोध कर रही है।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 6 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed