फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When the wife became suspicious her husband crossed all limits of cruelty cut off the jaw cheeks tongue and breast

बहू पर ससुराल वालों का कहर: जबड़ा-गाल-जीभ और स्तन काटे, मुंह व प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन

Thu, 14 Jan 2021 12:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागदा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
When the wife became suspicious her husband crossed all limits of cruelty cut off the jaw cheeks tongue and breast
घर के बाहर बेसुध पड़ी घायल पीड़िता - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के नागदा जिले के विद्यानगर क्षेत्र में एक महिला के साथ क्रूरता और बेहरमी की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां एक शख्स ने तलवार से अपनी पत्नी का गाल, जीभ, जबड़ा और एक स्तन काट दिया। इसके बाद महिला के मुंह और प्राइवेट पार्ट में बेलन डाल दिया। इस जघन्य अपराध में महिला के सास-ससुर और उसकी मौसी सास भी शामिल थीं। उन्होंने महिला को मरा हुआ समझकर घर के बाहर ही फेंक दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन


शक के आधार पर पत्नी पर बरपाया कहर 
जानकारी के अनुसार, 15 साल पहले महिला की शादी ट्रक चालक राजेश से हुई थी। उनके 14 और 5 साल के दो बेटे हैं। राजेश ज्यादातर घर से बाहर रहता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। लिहाजा कई दिनों से उनका विवाद चल रहा था। महिला तीन दिनों से ससुराल में नहीं थी। राजेश 11 जनवरी की रात उसे घर लाया और अगले दिन मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला पर हमला किया। राजेश पहले भी पत्नी की पिटाई कर चुका है। उसके खिलाफ बिरला ग्राम थाने में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। 
विज्ञापन


किसी ने नहीं की मदद
पीड़िता के साथ जब ये घिनौनी हिंसा की जा रही थी, तब आसपास के लोग तमाशा देखते रहे। उसकी चीख-पुकार सुनकर भी लोग उसे बचाने नहीं आए। आरोपियों के फरार होने के बाद भी करीब 10 मिनट तक खून से लथपथ पीड़िता तड़पती रही, तब भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि राजेश पत्नी पर कहर बरपाने के बाद 10 मिनट तक घर के आसपास तलवार लिए घूमता रहा। इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर घर में ताला लगा दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की हालत नाजुक 
घटना की सूचना जैसे ही मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा को मिली, वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता को जनसेवा अस्पताल भेजा। इसके बाद उसे उज्जैन रेफर कर किया गया, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने पीड़िता के पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई और मेहतवास की रहने वाली मौसी सास कलाबाई के खिलाफ धारा 307 के तहत जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed