फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When a daughter was born in Umaria the whole family rejoiced, welcomed the little angel with a band

MP News: बेटी का जन्म हुआ तो खुशी से झूम उठा पूरा परिवार, बैण्ड बाजे के साथ किया नन्ही परी का स्वागत

Mon, 09 Jan 2023 12:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 12:16 PM IST
सार

भविष्य बचाने के लिए ही बेटी का संरक्षण जरूरी है। आज बेटियां हर वो काम कर सकती है, जिसके लिए मां-बाप बेटों पर निर्भर होते हैं। बेटियां बोझ नहीं, बल्कि सहारा बन रही हैं। बेटियां पढ़ लिखकर एक नहीं दो कुल का नाम रोशन करती हैं।

विज्ञापन
When a daughter was born in Umaria the whole family rejoiced, welcomed the little angel with a band
बेटी के जन्म पर परिवार ने बांटी मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के जन्म पर कुछ परिवार वालों के चेहरे मुरझा जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिन का व्यापक असर हुआ है। अब बेटी के जन्म को लोग उत्सव के रूप में मनाने लगे हैं। हाल ही में उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत मुख्यालय में एक परिवार बेटी के पैदा होने पर खुशियां मना रहा है। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही इस परिवार ने अपने पड़ोसियों को मिठाइयां बांटी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रसूता मां एवं बेटी को ढोल ढमाकों साथ घर लाया गया। घर के जिस कमरे में इन्हें रखा गया, उस कमरे को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। परिवार वालों का कहना था कि यह बेटी नही लाडली लक्ष्मी है। लक्ष्मी के घर में आने से परिवार में खुशी का महौल देखकर लोग हतप्रभ थे। 
विज्ञापन

 

When a daughter was born in Umaria the whole family rejoiced, welcomed the little angel with a band
परिवारवालों के साथ कुहु - फोटो : अमर उजाला
लाडली बेटी का नाम कुहु रखा गया है। कुहु के दादा बिजेंन्द्र कुमार गुप्ता बिरासिनी मंदिर में प्रसाद की दुकान संचालित करते हैं। उनका का कहना है कि कुहु के जन्म से हमारे घर आंगन में खुशियों की बौछार हो रही है। सभी लोग बेटी एवं उसकी मां की सेवा में ध्यान देते हैं। कुहु के पिता कपिल गुप्ता, माता माला गुप्ता, घर के अन्य सदस्य तपस गुंप्ता, नमन गुप्ता भी खुशियां मना रहे हैं। कुहु की दादी किरन गुप्ता सबसे ज्यादा प्रसन्न है। उनका कहना है कि बहुत दिनों के बाद घर में बेटी के जन्म से चहल पहल बढ़ गई है। अब इस बिटिया का अच्छे से पालन पोषण कर शिक्षा दीक्षा के साथ ही अधिकारी बनाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed