{"_id":"62138ce84d9abb6d53465505","slug":"what-kind-of-fear-of-examination-12th-student-jumped-into-the-river-three-hours-before-the-exam-in-dhar-admitted-to-hospital-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा का ये कैसा डर: धार में परीक्षा से तीन घंटे पहले नदी में कूदी 12वी की छात्रा, इंदौर के अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा का ये कैसा डर: धार में परीक्षा से तीन घंटे पहले नदी में कूदी 12वी की छात्रा, इंदौर के अस्पताल में भर्ती
Mon, 21 Feb 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:30 PM IST
सार
धार जिले के घाटाबिल्लौद में परीक्षा के तनाव के कारण एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। उसने पेपर से तीन घंटे पहले नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे बचा लिया है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
धार में परीक्षा के तनाव में 12वीं की छात्रा ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटाबिल्लौद में एक छात्रा नदी में कूद गई। वह तनाव में थी। तीन घंटे बाद उसका पेपर था। पुलिस ने उसे बचा लिया है। इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर था। साईंधाम घाटाबिल्लौद की रहने वाली पूजा पिता भरतलाल साहू ने रातभर पढ़ाई की। लेकिन सुबह करीब पांच बजे उसने चंबल नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। जब घरवालों को वह घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई। सूचना मिली कि पूजा ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही घाटाबिल्लौद पुलिस व बालिका के परिजन मौके पर पहुंचे। पूजा के दोनों पैरों पर चोट लगी हुई थी जिसके बाद पूजा को इलाज के लिए 108 की मदद से बेटमा भेजा गया, जहां से इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। पूजा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की मानें तो छात्रा तनाव में थी। इसी के चलते ऐसा कदम उठाया होगा।