फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   weather forecast update today in mp madhya pradesh news : The rise in the night temperature continues, relief from the lowering of cold in the state, the mercury reached 4 degrees in Pachmarhi

MP Weather Today: रात के तापमान में उछाल जारी, प्रदेश में ठंड कम होने से राहत, पचमढ़ी में पारा पहुंचा 4 डिग्री पर

Fri, 24 Dec 2021 12:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल जारी है, नतीजतन ठंड का असर कम लग रहा है। एक-दो दिन में उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना है। इसका प्रभाव मप्र पर भी पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 से प्रदेश में बारिश होने की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन
weather forecast update today in mp madhya pradesh news : The rise in the night temperature continues, relief from the lowering of cold in the state, the mercury reached 4 degrees in Pachmarhi
MP Weather Today: न्यूनतम तापमान में उछाल जारी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल जारी है, नतीजतन ठंड का असर कम लग रहा है। एक-दो दिन में उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना है। इसका प्रभाव मप्र पर भी पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 से प्रदेश में बारिश होने की बात भी कही जा रही है। बारिश के बाद एक बार फिर मप्र में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

प्रदेश में सर्दी से लोगों को फिलहाल राहत है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि पिछले तीन-चार दिनों में अधिकांश जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे था, वहीं अब सिर्फ पचमढ़ी में ही पारा 5 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रीवा में 5.6, नौगांव में 6.3, खजुराहो में 6.2, मंडला में 6.6, उमरिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। खरगौन में सबसे ज्यादा पारा चढ़ा है, यहां बीते 24 घंटे में 3.6 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सिवनी में शीतलहर रही, इससे सबसे ठंडा दिन रहा। नरसिंहपुर में शीतलदिन रहा।

विज्ञापन

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 27 से 29 दिसंबर, 2021 के दौरान मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके बाद दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हवाओं का रुख बदलने से 27 दिसंबर से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 दिसंबर के बाद मौसम साफ होने की  संभावना है, जिसकी वजह से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed