{"_id":"5db4c8df8ebc3e0157423c78","slug":"water-satyagraha-to-reduce-water-level-in-omkareshwar-dam-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर बांध में पानी का स्तर कम करने को लेकर जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: ओंकारेश्वर बांध में पानी का स्तर कम करने को लेकर जल सत्याग्रह
Sun, 27 Oct 2019 04:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Oct 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
ओंकारेश्वर बांध, मध्यप्रदेश
- फोटो : MP Tourism
ओंकारेश्वर बांध में पानी के स्तर को कम करने की मांग को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेता आलोक अग्रवाल समेत नौ विस्थापितों ने नर्मदा में जल सत्याग्रह की शुरुआत की। सभी शुक्रवार से ही कमर तक पानी में खड़े हैं और उनकी मांग है कि इलाके में रहने वाले 2000 परिवारों को बचाने के लिए बांध के जलस्तर में कमी करनी की जरूरत है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि हमारा विरोध तभी खत्म होगा, जब बांध का पानी कम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कारपोरेशन ने 21 अक्तूबर से बांध का जलस्तर बढ़ाना शुरू किया था, जिससे इसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस कदम से करीब दो हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बांध का जलस्तर तभी बढ़ाया जा सकता है, जब आसपास में रहने वालों को पूरी तरह पुनर्वासित किया जा चुका हो।
