{"_id":"65cc53dd132347e04e0496db","slug":"water-polluted-due-to-twine-bomb-thrown-in-utavali-river-of-burhanpur-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुरहानपुर की उतावली नदी में फेंके गए सुतली बम से पानी दूषित, SMD बोलीं- कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुरहानपुर की उतावली नदी में फेंके गए सुतली बम से पानी दूषित, SMD बोलीं- कार्रवाई करेंगे
Wed, 14 Feb 2024 11:17 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:17 AM IST
सार
नदी में सुतली बम फेंके जाने को लेकर एसडीएम पल्लवी पौराणिक से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार द्वारा जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बारूद से दूषित हो रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना क्षेत्र की उतावली नदी में गारबलड़ी गांव के पास अध बने सुतली बम बड़ी मात्रा में फेंके गए हैं। इसका बारूद नदी में मिलने से पानी दूषित हो रहा है। यहां पास में ही एक पटाखा फैक्टरी है, आशंका जताई जा रही है कि यह अध बने सुतली बम यहीं से नदी में फेंके गए। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि यहां आसपास कोई और पटाखा फैक्टरी नहीं है। किसी ने बोरियों में भरकर नदी में बड़ी मात्रा में बम फेंक दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन की टीमें पटाखा फैक्टरियों और गोदामों की सख्ती से जांच कर रही हैं। रहवासी क्षेत्रों में पटाखा गोदामों को हटाया जा रहा है। वहीं, क्षमता से ज्यादा पटाखे और बारूद मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई के डर से नदी में बड़ी मात्रा में अध बने सुतली बम फेंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस संबध में एसडीएम पल्लवी पौराणिक से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार द्वारा जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
