{"_id":"5e6a62c08ebc3ea4dd4790a5","slug":"vivek-johri-takes-charge-as-madhya-pradesh-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक जौहरी ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक जौहरी ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला
Thu, 12 Mar 2020 09:56 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक जौहरी ने आज मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार ग्रहण किया। जौहरी इससे पहले महानिदेशक बीएसएफ का दायित्व संभाल रहे थे। उन्होंने पुलिस परिवार एवं प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
जौहरी 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मध्यप्रदेश के डीजीपी बनने से पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक थे। राज्य शासन ने छह मार्च को मध्यप्रदेश के डीजीपी वी.के. सिंह के स्थान पर विवेक जौहरी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर प्रदेश का शीर्ष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया था और जौहरी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक विशेष पुलिस महानिदेशक (साइबर सेल) राजेन्द्र कुमार को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।