फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vivek Agnihotri's troubles increased: Bhopali means complaint in the police station to take action on homosexual videos

विवेक अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ी: भोपाली मतलब होमोसेक्शुअल वाले वीडियो पर कार्रवाई करने थाने में शिकायत

Sat, 26 Mar 2022 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Mar 2022 06:31 PM IST
सार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ अरेरा हिल्स थाने में शिकायत आई है। विवेक के भोपाली यानी होमोसेक्शुअल बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri's troubles increased: Bhopali means complaint in the police station to take action on homosexual videos
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। अब भोपाल के अरेरा हिल्स थाने में भी शिकायत दाखिल हुई है। इसमें विवेक अग्निहोत्री के उस वायरल वीडियो के बयान पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें उन्होंने भोपाली को होमोसेक्शुअल कहा था। पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
अरेरा हिल्स थाने में न्यू अब्बास नगर गांधीनगर के अनवर पठान ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल ने बरकतउल्लाह भोपाली, मंजर भोपाली जैसी हस्तियां दी है। देश को शंकर दयाल शर्मा जैसे राष्ट्रपति दिए हैं। ऐसे शहर के भोपाली लोगों को होमोसेक्शुअल कहकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन

 
बता दें कि दो दिन पहले विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कह रहे हैं कि भोपाली का मतलब होमोसेक्शुअल होता है। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उनकी पूरी बातचीत नहीं बताई गई। जब वह 3-4 साल की उम्र में भोपाल में रहते थे तब भोपाली से यही मतलब होता था। आज जरूर उसका मतलब बदल गया है। इस मामले में कांग्रेस ने भी विवेक अग्निहोत्री से माफी मांगने की मांग कही है। इस मामले में एडिशनल कमिश्नर सचिन अतुलकर ने कहा कि संज्ञेय अपराध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed