फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Madhya Pradesh 12th Class Topper violence against women in madhya pradesh girl sold in five lakh in Shivpuri

मध्यप्रदेश: कक्षा 12वीं की टॉपर शादी के बाद ससुराल पहुंची तो पति बोला- तुम मेरी लिए पत्नी नहीं एक वस्तु हो

Sat, 08 Aug 2020 04:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
MP News Madhya Pradesh 12th Class Topper violence against women in madhya pradesh girl sold in five lakh in Shivpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला को बेचने का शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने कहा कि वह कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा रही है, उसे अशोक लोधी से शादी न करने पर परिवार के सदस्यों ने 25 जून को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

 

पीड़ित महिला ने बताया कि पांच लाख रुपए में मुझे परिवार के लोगों ने अशोक लोधी को बेचकर शादी की। यह मुझे तब पता चला जब मैं शादी के बाद ससुराल पहुंची। जहां पति अशोक ने रात में मुझसे कहा कि तुझे पांच लाख में खरीदकर लाए हैं। तुझसे जो कहेंगे, वह करना होगा। यदि बात नहीं मानी तो जान से हाथ धो बैठेगी।

विज्ञापन


मेरा पति मुझे पत्नी नहीं एक वस्तु समझता है। इसलिए मैं उसका घर छोड़कर एक दोस्त की मदद से एसपी ऑफिस पहुंची। यदि मेरी मदद नहीं की गई तो फिर मुझे और  मेरे दोस्त दोनों के परिवार को जान से मार दिया जाएगा। यह बात साल भर पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्रा ने एसपी ऑफिस में कही।एसपी ने मामले की जांच कोतवाली थाना प्रभारी को सौंप कर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही युवक-युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक बोला मेरी जान को खतरा
कोतवाली थाना प्रभारी दोनों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी बादाम सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी जितेंद्र को पूरे मामले की तस्दीक करने को कहा है। शनिवार सुबह दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें एसडीएम कार्यालय में पेश किया। वहीं जिस दीपक कोली के साथ छात्रा आई थी उसने बताया कि इस युवती का साथ देने पर मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा है। युवती तो घर और ससुराल वालों से परेशान है ही मुझे भी उनसे जान का खतरा है।


 

कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने बताया कि एसपी ऑफिस से हम युवती और युवक को कोतवाली ले आए जहां से संबंधित थाने के थानेदार जितेंद्र को पूछताछ के लिए अधिकृत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed