फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers of Mahuri of Bhind boycott Panchayat elections in demand of school and road

Madhya Pradesh: भिंड के महुरी के ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, बैनर लगाए-पहले स्कूल रोड फिर वोट

Sun, 12 Jun 2022 10:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 12 Jun 2022 10:41 AM IST
सार

भिंड के गांव महुरी में ग्रामीणों ने पोस्टर और बैनर लगाकर वोट न मांगने की अपील की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में मूलभूत सुविधा नहीं है। वहीं शिकायत करने पर अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
Villagers of Mahuri of Bhind boycott Panchayat elections in demand of school and road
भिंड पंचायत चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

भिंड में पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो उठी हैं। इसी बीच गोहद विधानसभा क्षेत्र के महुरी गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पोस्टर और बैनर लगाकर वोट न मांगने की अपील की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न स्कूल है और न ही सड़क। पहले सड़क और स्कूल होना चाहिए, तब वोट देंगे। लोगों ने बताया कि सुविधाओं के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने वोट नहीं करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि वे आजादी के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव का मुख्य मार्ग कच्चा है और उस पर गंदगी और कीचड़ भरा रहता है। गांव में मिडिल स्कूल नहीं होने से बच्चों को चार किमी पैदल चलकर शेरपुर गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। वहीं मुक्तिधाम के लिए रास्ता तक नहीं है। गांव में शिक्षा के नाम पर सिर्फ एक प्राथमिक स्कूल है, लेकिन उसकी भी बाउंड्री वॉल तक नहीं है। वो कई सालों से जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। नेता सिर्फ वोट मांगने आ जाते हैं। कच्ची सड़क होने से बारिश में अन्य गांव से संपर्क टूट जाता है। 2018 में गांव में पानी भर गया था। जिससे सात लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम पंचायत शेरपुर के अंतर्गत आने वाले महूरी गांव की आबादी 1250 है। जिसमें कुल मतदाता 688 हैं।


ग्रामीणों को समझाइश दी जाएगी

गोहद एसडीएम ने कहा कि महुरी गांव के ग्रामीणों को समझाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगे अभी तक क्यों पूरी नहीं हुई, इस बात का पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed