फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers beat girl who went to speak sorry to her lover at night in betul Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: रात में प्रेमी को सॉरी बोलने गई लड़की, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा

Mon, 12 Aug 2019 10:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 12 Aug 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat girl who went to speak sorry to her lover at night in betul Madhya Pradesh
Girl - फोटो : Pixabay
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक लड़की को अपने प्रेमी को सॉरी बोलना महंगा पड़ गया। रात को तीन बजे प्रेमी को सॉरी बोलने के लिए प्रेमी के गांव पहुंची लड़की को चोर समझकर गांववालों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से मिलने और उसे सॉरी बोलने के लिए ढुटमुर गांव से बोरीखुर्द पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, किशोरी को उसके गांव छोड़ने के लिए प्रेमी उसके दोस्त को बुलाने गया था। तभी लड़की एक कुत्ते से डरकर पास के घर के बाथरूम में घुस गई।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी और चोर समझकर उन्होंने लड़की पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। प्रेमिका को घायल देख प्रेमी ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया है और मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed