{"_id":"5bccd7c1bdec226959416083","slug":"village-sarpanch-killed-with-arrows-and-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के सरपंच की तीर और पत्थर मारकर हत्या, सारे आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के सरपंच की तीर और पत्थर मारकर हत्या, सारे आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश में धार जिले की गंधवानी तहसील के भूतियापुरा गांव में आपसी लड़ाई के कारण गांव के आधे दर्जन लोगों ने रविवार को दिनदहाड़े काग्रेस के आदिवासी सरपंच तीर और पत्थरों से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गंधवानी पुलिस थाना के अध्यक्ष नानूराम वर्मा ने बताया कि ग्राम बलवरीकला पंचायत के सरपंच 35 वर्षीय नजरू आदिवासी अपने घर के पास टहल रहा था। इस बीच तकरीबन आधा दर्जन हमलावरों ने सरपंच पर तीर और पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच उन्होंने कहा कि इस हमले में सरपंच नजरू के चेहरे और पीठ पर हमलावरों ने 9 तीर मारे जिसके कारण सरपंच की मौत मौके पर ही हो गई। इनमें से अधिकतर तीर पीठ पर मारे गए थे ।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जिले के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा। उन्होने अपने बयान में कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
