फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vijayalaxmi Sadho can take position of Kamal Nath as Opposition Leader

इमरती देवी को हराने में बड़ा योगदान देने वाली इस नेता को मिल सकती है कमलनाथ की जगह

Sun, 22 Nov 2020 08:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Vijayalaxmi Sadho can take position of Kamal Nath as Opposition Leader
विजयलक्ष्मी साधो - फोटो : twitter.com/Drvijyalakshmi

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में करारी हार के बावजूद एक खास सीट पर मिली जीत से उसके हौसले बुलंद हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली डबरा विधानसभा सीट और यहां से भाजपा की उम्मीदवार इमरती देवी को कांग्रेस नेता सुरेश राजे ने मात दी थी। अब इस सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान देने वाली विजयलक्ष्मी साधो को पार्टी बड़ा इनाम दे सकती है। 

विज्ञापन


डबरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रभारी रहीं साधो को, कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने पर, यह जिम्मेदारी मिल सकती है। साधो कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए इस पद की प्रमुख दावेदार बन गई हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना यही है कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसका फैसला पार्टी नेतृत्व ही लेगा। लेकिन, कहा जा रहा है कि साधो के आने से राज्य में कांग्रेस की गिरती छवि सुधर सकती है। 
विज्ञापन



बता दें कि उपचुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की अटकलें शुरू हो गई थीं। इन सबके बीच कई अन्य नेता भी यह पद पाने के लिए मशक्कत करने में जुट गए हैं। इसमें कमलनाथ के समर्थक सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन और एनपी प्रजापति जैसे नेताओं का नाम प्रमुख है। उधर, दिग्विजय सिंह के समर्थक डॉ. गोविंद सिंह भी इस पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed